Sendhwa Road Accident : दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल

391

Sendhwa Road Accident : दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल

Sendhwa Road Accident : मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर से 9 किमी दूर ग्राम जामनिया में सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए।

सेंधवा। मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर से 9 किमी दूर ग्राम जामनिया में सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जामनिया में एबी रोड पर गतिअवरोधक पर इंदौर की ओर से आ रहा आयशर वाहन जैसे ही धीमे हुआ, इस दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोग घायल हो गए और रास्ते पर ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलने बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Источник