Dewas News : प्रेमी युगल ने पेड़ पर लटककर लगाई फांसी

377

Dewas News : प्रेमी युगल ने पेड़ पर लटककर लगाई फांसी

Dewas News : देवास जिले के बरोठा क्षेत्र के पटाड़ी रोड पर एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

देवास। जिले के बरोठा क्षेत्र के पटाड़ी रोड पर एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़का और लड़की दोनों बरोठा के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार तेज सिंह(22) और 17 वर्षीय किशोर का शव गुरुवार सुबह एक खेत के पेड़ पर लटका मिला। शवों को देखकर यह कहा जा रहा है कि दोनों ने एक साथ जान दी है। सूचना मिलने के बाद बरोठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पेड़ से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Источник